पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज

पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह कोघूस पेशकश मामले में पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है। इसकी शुरुआती जांच में सीबीआई ने सात जगहों पर छापेमारी की है। यह मामला वीके सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि जनरल वीके सिंह ने तेजिंदर सिंह पर उन्हें 14 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की पेशकश करने का आरोप लगाया था। यह पेशकश उन्हें टाट्रा ट्रकों की खरीद के लिए की गई थी। इसका खुलासा जनरल वीके सिंह ने अपनी रिटायरमेंट से कुछ पहले ही किया था। इसके लिए वीके सिंह पर भी सवाल खड़े किए गए थे कि उन्होंने इसका खुलासा इतने दिनों के बाद क्यों किया।

मामले का खुलासा होने के बाद टाट्रा ट्रक सौदे को रद करने जैसे भी फैसले किए गए थे। वहीं इसकी गाज भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड पर भी गिरी थी। माना जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद अब इसकी जांच में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

error: Content is protected !!