सुनीता आज शाम होंगी आईएसएस से रवाना

भारतीय अमेरिकी नासा अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स लगभग पांच की अंतरिक्ष यात्रा के बाद रविवार को अपने दो अन्य अंतरिक्ष साथियों के साथ रविवार को धरती पर वापस आएंगी। इसके लिए सभी जरूरी तैयारी की जा चुकी है। वह आज शाम को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना होंगी। अपनी रवानगी से पहले विलियम्स ने शनिवार को औपचारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कमान अपने सहयोगी नासा अंतरिक्ष यात्री केविन फोर्ड को सौंप दी। सुनीता ने स्पेस में पांच माह गुजारे। वह जुलाई में एक्पेडिशन 33 के तहत अंतरिक्ष में रवाना हुई थीं। इस दौरान कई बार स्पेस वॉक भी की।

एक्पेडिशन कमाडर 33 सुनीता विलियम्स जापान एयरोस्पेस एक्प्लोरेशन एजेंसी के अकी होशीदे और रूसी सोयुज कमाडर यूरी मालेनचेंको के साथ रविवार को धरती पर लौटेंगी। शनिवार को अंतरिक्ष स्टेशन की कमान फोर्ड को सौंपने के दौरान कहा कि हमने इस यान को अच्छी स्थिति में छोड़ा है और केविन को इसे सौंपते हुए मुझे काफी गर्व हो रहा है। अब हम जल्द ही घर पहुंचने वाले हैं और यान की जिम्मेदारी भी एक जिम्मेदार व्यक्ति के हाथ में होगी।

25 अक्टूबर को स्टेशन पहुंचने के बाद फोर्ड ने अभियान 33 में फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर यहा काम करना शुरू किया था और अब वे अभियान 34 के कमाडर होंगे। उसी दौरान सोयुज टीएमए-05एम विलियम्स, होशीदे और मालेनचेंको को लेकर अंतरिक्ष स्टेशन से कजाखस्तान की धरती पर उतरने के लिए शाम पाच बज कर 26 मिनट (ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार) पर रवाना होगा।

15 जुलाई से कजाखस्तान से लॉन्च के बाद उनकी यह यात्रा 127 दिनों तक चली जिसमें 125 दिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताए। नासा के अंतरिक्ष यात्री टॉम मार्शबर्न, कनाडा अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री क्रिस हैडफील्ड और रशियन फेडरल स्पेस एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री रोमन रोमानेंको 19 दिसंबर को बैकानूर कॉस्मोड्रोम से अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होंगे और दो दिन बाद अंतरिक्ष स्टेशन की पाच महीने की यात्रा के लिए स्टेशन पहुंचेंगे। मार्च में फोर्ड, नोवित्सकी और टैरेल्किन की अंतरिक्ष स्टेशन से रवानगी के बाद हैडफील्ड पहले कनाडाई होंगे जो अंतरिक्ष स्टेशन की कमान संभालेंगे और 35वें अभियान की शुरुआत करेंगे।

error: Content is protected !!