बुंगा-बुंगा पार्टी का शहंशाह इनके चक्कर में बर्बाद

इटली के इतिहास में मुसोलिनी के बाद सिल्वियो बर्लुस्कोनी ही सबसे विवादित हैं। एक बार फिर बर्लुस्कोनी अपने से 50 साल छोटी यानी 28 वर्षीय महिला फ्रांसेस्का पास्कल से सगाई की है।

आर्थिक मुद्दें हों या सभ्यता हर जगह लोगों के उम्मीदों पर बर्लुस्कोनी ने पानी फेर दिया। बर्लुस्कोनी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। आर्थिक मुद्दों की बात करें तो सिल्वियो के कार्यकाल में इटली पर कर्ज जीडीपी का 120 प्रतिशत हो गया था। आर्थिक स्कैंडल से लेकर सेक्स स्कैंडल तक में बर्लुस्कोनी का नाम उछलता रहा।

सिल्वियो का नाम कई सेक्स स्कैंडल्स में फंसा हुआ है। विदेशी महिला राष्ट्राध्यक्षों के साथ कई बार उनका व्यवहार मीडिया के लिए चटपटी खबरों की सुर्खियां बनता रहा है। चलिए हम आपको कुछ महिलाओं के बारे में बताते हैं जिनसे बर्लुस्कोनी का नाम जुड़ा।

करीमा एल महरॉग

पेशे से नाइट क्लब डांसर। सिल्वियो बर्लुस्कोनी के खिलाफ सेक्स स्कैंडल का मुख्य चेहरा। सिल्वियो पर आरोप है कि उन्होंने करीमा को संबंध बनाने की एवज में पैसा दिया। करीमा तब नाबालिग थी जिसकी उम्र उस समय महज 17 साल थी।

पेट्रेजिया डी एडारियो

पेशे से एस्कॉर्ट। एडारियो ही बुंगा-बुंगा पार्टियां आयोजित करती थी। बर्लुस्कोनी से संबंधों का आरोप। नाडिया नामक एक कॉल गर्ल ने भी बर्लुस्कोनी से संबंध का दावा किया था।

निकोल मेनेटी

बर्लुस्कोनी की डेंटिस्ट। इस पर बर्लुस्कोनी को मॉडल्स और एस्कॉर्ट्स सप्लाई करने का आरोप है। बाद में ये लोम्बार्डी की प्रांतीय काउंसिलर चुनी गईं।

नेओमी लेटिजिया

पेशे से मॉडल। माना जाता है कि इन्हीं की वजह से बर्लुस्कोनी का अपनी दूसरी पत्‍‌नी से तलाक हुआ। नेओमी से संबंधों के कारण बर्लुस्कोनी की दूसरी पत्नी वेरोनिका ने 2009 में उनसे तलाक ले लिया था। बर्लुस्कोनी ने वेरोनिका को टॉपलैस नाटक में देखने के बाद शादी का ऑफर किया था। बर्लुस्कोनी ने 1985 में पहली पत्नी कार्ला को तलाक दिया था।

error: Content is protected !!