आकर्षक दिखने वाले मर्दो को मिलता है ज्यादा वेतन

londonलंदन। आम धारणा है कि महिलाओं को ही सुंदरता का सबसे ज्यादा फायदा मिलता है पर हालिया हुए एक अध्ययन ने इसे गलत बताया है। अध्ययन के मुताबिक आकर्षक मर्दो का वेतन उनके समकक्ष काम करने वाले सामान्य दिखने वाले मर्दो की तुलना में 22 फीसद तक अधिक हो सकता है।

हालांकि महिलाओं के मामले में ऐसा नहीं है। उनके आकर्षक होने या न होने से वेतन पर कोई असर नहीं पड़ता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि औसत से कम आकर्षक दिखने वाले पुरुषों का वेतन औसत नजर आने वाले पुरुषों की तुलना में 26 फीसद तक कम हो सकता है।

द संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक समाजिक परिदृश्य में आकर्षक दिखना काफी मायने रखता है। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रह चुके एंड्रयू लीघ और यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न के जेफ बोरलैंड के नेतृत्व में यह अध्ययन किया गया। हालांकि लीघ स्वयं मानते हैं कि सुंदर महिलाओं को इसका फायदा होता है, लेकिन अध्ययन से मिले परिणाम कुछ और ही इशारा करते हैं। उनके मुताबिक महिलाओं के लिए सुंदर होना तलवार जैसा है क्योंकि आज भी कुछ लोग सोचते हैं कि सुंदर महिलाओं के पास दिमाग नहीं होता है।

error: Content is protected !!