ओबामा से मिलती है द बाइबिल के शैतान की शक्ल

the-bibles-devil-look-like-barack-obamaन्यूयॉर्क। हिस्ट्री चैनल के नए कार्यक्रम द बाइबिल ने हंगामा खड़ा कर दिया है। दरअसल, इसके हालिया एपिसोड में शैतान का किरदार निभाने वाले अभिनेता की शक्ल अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से काफी मिलती है। कार्यक्रम में शैतान का किरदार मेधी उजानी निभा रहे हैं।

ओबामा से उनकी शक्ल का मिलना महज संयोग हो सकता है। इस किरदार के लिए उजानी का मेकअप उन्हें ओबामा जैसा दिखाता है। दोनों की शक्ल में इस समानता को सबसे पहले प्रकाश में लाने वाले दक्षिणपंथी कमेंटेटर ग्लेन बेक ने ट्वीट किया, हिस्ट्री चैनल पर रविवार को प्रदर्शित कार्यक्रम द बाइबल में दिखाए गए शैतान की शक्ल हूबहू उस इंसान. से मिलती है। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि द बाइबल में दिखाए शैतान की शक्ल हूबहू ओबामा से मिलती है। इससे पहले ऐसी ही एक घटना एचबीओ के कार्यक्रम गेम ऑफ थ्रोंस में भी सामने आ चुकी है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश से मिलते चेहरे को सूली पर लटका हुआ दिखाया गया था। हालांकि इस ओर ध्यान दिलाए जाने के बाद इसे उस कार्यक्रम से हटा लिया गया था।

error: Content is protected !!