मोबाइल लांचर पर रखी मिसाइलें, निशाने पर अमेरिका के अड्डे

north-korea-moves-missile-launchersसियोल। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर कोरिया ने अपनी मध्यम दूरी की दो मिसाइलें मोबाइल लांचर पर रख दी हैं। एक दिन पहले ही उसने ये मिसाइलें पूर्वी तट पर भेजी थीं।

दक्षिण कोरियाई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया के इस कदम से प्रशांत क्षेत्र में जापान और अमेरिका के अड्डों के लिए खतरा हो सकता है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका व दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्याभ्यास के बाद से ही आक्रामक रवैया अख्तियार कर रखा है। उत्तर कोरिया ने कहा है कि कोरियाई प्रायद्वीप में कभी भी परमाणु युद्ध छिड़ सकता है।

अमेरिका ने अपने मिसाइल रोधी सैन्य साजो सामान क्षेत्र में भेजे हैं।

error: Content is protected !!