दो माह के गतिरोध के बाद बनी इटली में नई सरकार

Italy, new government, Enrico Lettaरोम। इटली में पिछले दो माह से जारी राजनीतिक गतिरोध समाप्त हो गया। सिल्वियो बर्लुस्कोनी के राजनीतिक गुट और मध्य वाम प्रतिद्वंद्वियों ने इटली में एक नई सरकार बना ली। मंदी से त्रस्त इस देश में अनिर्णायक चुनावों के कारण नई सरकार को लेकर दो माह से जारी गतिरोध को इस असामान्य गठबंधन ने तोड़ दिया।

मध्य वाम मार्गी नेता एनरिको लेंट्टा रविवार को अपने नए मंत्रिमंडल के साथ राष्ट्रपति के क्विरिनल पैलेस में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। 46 वर्षीय लेंट्टा शांत प्रकृति के हैं। इन्हें राजनीतिक सेतु बनाने वाले के रूप में जाना जाता है। ये पूर्व प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी के लंबे समय तक सलाहकार रहे गिन्नी लेट्टा के भतीजे हैं।

इन दोनों मुख्य गठबंधनों के बीच अक्सर खराब रिश्ते रहते थे जो अब सहज हो रहे हैं। उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री बर्लुस्कोनी के शीर्ष राजनीतिक सहयोगी एंजिलिनो अल्फानो होंगे। वह पहले न्याय मंत्री रह चुके हैं।

error: Content is protected !!