पाकिस्तान में लेखा परीक्षकों की हड़ताल के कारण लगभग 70,000 सरकारी कर्मचारियों को इस माह का वेतन नहीं मिला है। समाचार पत्र डॉन के अनुसार, ऑडिटर जनरल ऑफ पाकिस्तान रेवेन्यू (एजीपीआर) कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण लगभग 70,000 कर्मचारी वेतन के लिए परेशान हैं। सरकार ने उन्हें अब तक वेतन नही दिया है।
रफीक शेख नाम के एक अधिकारी ने बताया कि पहले कर्मचारियों को हर महीने की पहली तारीख को वेतन मिल जाया करता था, लेकिन इस महीने ऑफिस के एकाउंट डिपार्टमेंट ने उन्हें बताया कि एजीपीआर ने अब तक सैलरी शीट नहीं बनाई है, जिसके चलते उन्हें वेतन नही मिल पाया है।
उन्होंने बताया कि रमजान का महीना शुरू हो गया है, जिसके कारण लोगों को खरीदारी करनी पड़ रही है। वेतन न मिलने से लोगों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ रहा है। इस महीने की सैलरी नहीं मिलने के कारण हम अधिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं।