म्यांमार हिंसा में 13 की मौत

यांगोन। म्यांमार में फिर से भड़की जातीय हिंसा में 13 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हिंसा पांच दिन पहले राखिने राज्य की क्याउकता बस्ती में भड़की थी। आगजनी की घटनाओं में तीन सौ से अधिक घर और एक चावल मिल भी नष्ट हो गई है। क्याउकता, राज्य की राजधानी सिटवे से लगभग 120 किलोमीटर दूर स्थित है। यह हिंसा राखिने के स्थानीय जातियों और बंगाला बोलने वाले मुसलमानों के बीच हुई। उल्लेखनीय है कि अधिकारियों ने बुधवार को क्याउकता में क‌र्फ्यू लगा दिया था। राज्य में 10 जून से ही आपात स्थिति बनी हुई है।

राखिने राज्य में सबसे पहले जून माह में हिंसा भड़की थी, उस वक्त करीब 90 लोग मारे गए थे और 100 अन्य घायल हो गए थे।

error: Content is protected !!