बैंकाक। उत्तरी थाईलैंड में बौद्ध मंदिर से घर लौट रहे 22 श्रद्धालुओं की बस हादसे में मौत हो गई, जबकि चालक सहित 16 लोग घायल हो गए। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को लैंपांग प्रांत के वांग नुइया जिले में एक मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर 30 फुट गहरी खाई में गिर गई। चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में केस चल रहा है जिसमें उसे दस साल की जेल हो सकती है। बैंकाक के उत्तर में 600 किलोमीटर दूरी पर स्थित लैंपांग पहाड़ी इलाका है। थाईलैंड सरकार के मुताबिक हर वर्ष वहां सड़क हादसों में 26 हजार लोग दम तोड़ देते हैं।