भूपेंद्र यादव हो सकते हैं नए मुख्यमंत्री

भूपेंद्र यादव
भूपेंद्र यादव
यह लगभग तय है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर वसुंधरा राजे के लिए कुछ ही दिन बाकि हैं। राजे को मुख्यमंत्री बनाये रखने में मोदी शाह जोड़ी की कभी भी दिलचस्पी नही थी। बिहार के चुनाव को देखते हुए वर्तमान स्थिति में उन्हें पद पर बनाये रखने में जुगलजोड़ी को नुकसान ज्यादा है।
नया मुख्यमंत्री तय करना भी कम चुनौतियों से भरा नही है। गुटबाज़ी में फंसी भाजपा में ऐसा व्यक्ति खोजना होगा जो सभी लोगों में स्वीकार्य हो।हकीकत यह है कि जिसे भी तय किया जायेगा दूसरे गूट के पास उसके विरुद्ध कहने को बहुत कुछ होगा।
इस परिस्थिति में भूपेंद्र यादव भाजपा के ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते हैं।जिस तरह से हर राज्य में नए सिपहसालार तैयार किये जा रहे हैं वह पार्टी पर मोदी शाह की पूरी पकड़ बनाने के अभियान जैसा है।
अनंत भटनागर
अनंत भटनागर
यादव पर मोदी शाह अरुण जेटली का पूरा भरोसा है।दूसरे विधानसभा चुनाव से पुर्व सुराज यात्रा का नेतृत्व कर वो राज्य के चप्पे चप्पे से वाकिफ हो चुके हैं।टिकट वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण राज्य के विधायकों से उनका सीधा संपर्क है।
सबसे बड़ी बात उनके खिलाफ ऐसा कुछ भी नही है जिसके कारण कोई भी गुट उनका विरोध कर सके।
सामाजिक कार्यकर्ता अनंत भटनागर की फेसबुक वाल से साभार

1 thought on “भूपेंद्र यादव हो सकते हैं नए मुख्यमंत्री”

Comments are closed.

error: Content is protected !!