क्या भारती श्रीवास्तव को भाजपा में षामिल कर लिया गया है?

b1क्या भाजपा की पूर्व पार्षद श्रीमती भारती श्रीवास्तव को भाजपा में षामिल कर लिया गया है, इस सवाल पर खुद भाजपाई ही माथापच्ची कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि हाल ही में संपन्न नगर निगम चुनाव में भारती ने टिकट न मिलने पर पार्टी से बगावत की और नामांकन भरा, यह बात अलग है कि वह खारिज हो गया और उनकी पुत्री रूची निर्दलीय रूप से जीत गईं थीं।
हालांकि यह सही है कि पार्षद चुनाव के बाद हुए मेयर के चुनाव में रूची श्रीवास्तव ने भाजपा प्रत्याषी धर्मेन्द्र गहलोत का समर्थन किया, मगर वे अभी तक औपचारिक रूप में भाजपा में षामिल नहीं की गई हैं। ऐसे में अगर वे और उनकी मां भारती भाजपा के किसी सांगठनिक व सार्वजनिक कार्यक्रम में षिरकत करती हैं तो यह सवाल उठना लाजिमी ही है कि क्या उन्हें पार्टी में ले लिया गया है। पिछले दिनों जब भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती मधु षर्मा अजमेर आईं तो उनके स्वागत समारोह में भारती व रूची ने उत्साह के साथ भाग लिया। बताया जाता है कि इस पर पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने ऐतराज किया तो मधु षर्मा ने यह कह कर टाल दिया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। वैसे सच ये बताया जा रहा है कि उन्हें षहर भाजपा अध्यक्ष अरविंद यादव ने बता दिया था कि भारती व रूची को अभी पार्टी में नहीं लिया गया है, लिहाजा उन्हें बुलाना उचित नहीं होगा, मगर मधु षर्मा ने उस राय को दरकिनार कर दिया।
बताया जाता है कि पार्टी के कई कार्यकर्ता श्रीमती मधु षर्मा की कार्यषैली से संतुष्ट नहीं हैं। वे महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की बजाय दीनदयाल उपाध्याय मंच की कार्यकर्ताओं से घिरी रहती हैं। पिछले दिनों कोटा में भी वे भाजपा की एक बागी व निर्दलीय रूप से चुनाव लडी नेता को साथ लेकर घूम रही थीं। सुगबुगाहट ये भी है कि वे जल्द ही जयपुर में एक बडा जलसा करना चाहती हैं और उसके लिए चंदा एकत्रित करने की मषक्कत की जा रही है। यानि कि जो भी ज्यादा चंदा देगा, उसे ही पदाधिकारी बनाया जाएगा।

error: Content is protected !!