मीडिया की नजर में वह अब भी अकबर का किला

akbarशिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर भले ही नया बाजार स्थित अकबर के किले का नाम अजमेर का किला करवा दिया हो, मगर मीडिया उसे अब भी अकबर का किला ही मान रहा है। प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक भास्कर ने अकबर के किले से संबंधित एक समाचार में अकबर के किले का ही जिक्र किया है। यहां तक कि हैडिंग में भी इसी का उल्लेख है। इसका सीधा सा अर्थ है कि मीडिया ने नाम के बदलाव को स्वीकार नहीं किया है।
ज्ञातव्य है कि प्रो. देवनानी डंके की चोट कहते हैं कि हां, नाम मैने बदलवाया और उनका निर्णय पूरी तरह से नियमानुसार व सही है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों किले के जिम्मेदार अधिकारी ने भी रिकार्ड के मुताबिक इसे अकबर का किला बताया तो शहर भाजपा ने उस पर कड़ा ऐतराज जताया था और उन्हें अपनी सीमा में रहने की घुड़की पिलाई थी।

error: Content is protected !!