दिग्विजय सिंह ने अमृता राय से संबंध को कबूल किया

dig tweetनई दिल्ली / कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने पत्रकार अमृता राय के साथ अपने संबंध को कबूल किया है। दिग्विजय सिंह ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। बाद में अमृता राय ने भी इस बारे में ट्वीट किया। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘अमृता राय के साथ अपने संबंध को स्वीकार करने में मुझे कोई झिझक नहीं है। वह और उनके पति आपसी सहमति से तलाक का केस पहले ही फाइल कर चुके हैं। इसका निपटारा होते ही हम औपचारिकताएं पूरी करेंगे। लेकिन मैं अपनी निजी जिंदगी में दखलंदाजी की आलोचना करता हूं।’ बाद में अमृता राय ने ट्वीट करके कहा, ‘मेरा ईमेल/कंप्यूटर हैक किया गया और उसकी चीजों के साथ छेड़छाड़ की गई। भारत में यह गंभीर अपराध है और मेरी प्रिवेसी में दखलंदाजी है। मैं इसकी निन्दा करती हूं। मैं अपने पति से अलग हो चुकी हूं और हमने आपसी सहमति के आधार पर तलाक की अर्जी दी है, इसके बाद मैंने दिग्विजय सिंह से शादी करने का फैसला किया है।’
दिग्विजय सिंह की पत्नी आशा सिंह का निधन 2013 में हो गया था। टीवी ऐंकर अमृता राय काफी दिनों से अपने पति से अलग रह रही थीं।
digvijay singhइधर काफी दिनों से सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह के रिश्ते के बारे में काफी कुछ कहा जा रहा था। इस बारे में कुछ फोटो और विडियो भी पोस्ट किए जा रहे थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से दिग्विजय सिंह और अमृता राय ने लोकसभा चुनावों के बीच अपने रिश्ते की घोषणा की है। दिग्विजय सिंह ने 11 अप्रैल को एक ट्वीट में कहा था, ‘​मैं विधुर हूं और अगर मैं दोबारा शादी करता हूं, तो डियर फेंकू की तरह नहीं छिपाऊंगा।’

1 thought on “दिग्विजय सिंह ने अमृता राय से संबंध को कबूल किया”

  1. अब तक तो छिपा ही रखा था, यह तो सोशल मीडिया के पीछे पड़ने पर प्रगट किया है. दूसरों पर पत्थर फेंकने वाले व लोगो की निजी ज़िन्दगी में तांक झांक कर,व्यंग करने वाले दिग्गी अब खिसियाए हुए बोल रहे हैं व निजी ज़िन्दगी में न झाँकने की नसीहत दे रहें हैं. ये भी छुपे रुस्तम निकले अब सिब्बल तिवारी अफजल क्यों नहीं बोल रहे/ मुहं छिपाए बैठे हैं.

Comments are closed.

error: Content is protected !!