मनमोहन के विदाई डिनर में नहीं गए राहुल गांधी

mansoniaनई दिल्ली / सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन समारोह के सम्मान में जो डिनर दिया, राहुल गांधी उसमें शामिल नहीं हुए। मनमोहन सिंह का 10 साल लंबा कार्यकाल खत्म हो गया है। बुधवार की रात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके सम्मान में भोज दिया, लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मनमोहन सिंह के संभावित उत्तराधिकारी इस भोज में शामिल ही नहीं हुए। टाइम्स नाउ के मुताबिक केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने इस बात की पुष्टि की कि राहुल गांधी इस डिनर में मौजूद नहीं थे। हालांकि, अभी इसकी कोई वजह नहीं बताई गई है। ऐसी खबरें हैं कि कांग्रेस अगर चुनाव हार जाती है तो इसका ठीकरा मनमोहन सिंह के सिर फोड़ा जा सकता है। कांग्रेस नेताओं की ओर से ऐसे बयान भी आ रहे हैं कि हार की जिम्मेदारी राहुल गांधी की नहीं होगी। हालांकि, सोनिया गांधी ने अपने नेताओं को कहा है कि हार के बाद मनमोहन सिंह का बचाव किया जाए।

1 thought on “मनमोहन के विदाई डिनर में नहीं गए राहुल गांधी”

  1. बेचारे राहुल श्रम के मारे जाये भी कैसे जिसने श्री मनमोहनसिंग को नीचा दिखाने में कभी कसर नहीं छोड़ी पार्टी चांहे कितना ही बचाव करे पर उसका हर सदस्य देश का हर नागरिक यह जानता है कि इस हार का जिम्मेदार कौन है दरअसल राहुल में नेतृत्व का गुण व क्षमता है ही नहीं और पी एम के लिए तो कतई नहीं अब पार्टी में न आकर उन्होंने इस बात को भी सिद्ध कर दिया कि वे राजनीति में कितने अपरिपक्व हैं क्या एग्जिट पोल कांग्रेस की पक्ष में होते तो वह इस समय विदेश में होते?

Comments are closed.

error: Content is protected !!