‘मोदी नया लड़का है। जोश में कुछ भी बोल जाता है, उसे समझ नहीं है।’

mani-shankarनई दिल्ली / चुनाव खत्म हो गए हैं, मोदी पीएम भी बन गए हैं, लेकिन उनके और कांग्रेस के बीच बयानों की जंग अब भी जारी है। कौरव-पांडव की बात आगे बढ़कर ‘नए लड़के’ तक आ गई है। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नया लड़का बताया है। उन्होंने कहा, ‘मोदी नया लड़का है। जोश में कुछ भी बोल जाता है, उसे समझ नहीं है।’  मणिशंकर अय्यर नरेंद्र मोदी के उस बयान का जवाब दे रहे थे कि पांडवों का विजयभाव अभी भी बरकार है। ​मणिशंकर अय्यर ने ही चुनाव से पहले मोदी को चायवाला कह दिया था, जिसका बीजेपी ने भरपूर इस्तेमाल किया था। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस को पांडव बताया था। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी पार्टी की कम सीटों के संदर्भ में कहा था कि पांडव भी तो पांच थे। बीजेपी को अहंकारी बनने के प्रति सचेत करते हुए खड़गे ने कहा था कि कौरव संख्या बल में पांडवों से अधिक थे लेकिन जीत पांडवों की हुई थी। इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पांडवों का विजयभाव अभी तक गया नहीं है। प्रधानमंत्री ने बुधवार को महाभारत का एक श्लोक उद्धृत किया और कहा कि कौरवों और पांडवों का समय अब समाप्त हो गया है और सरकार सभी लोगों को साथ लेकर आगे चलना चाहती है।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि महाभारत में दुर्योधन से जब किसी ने पूछा कि क्या उसे धर्म-अधर्म, सत्य-असत्य के बारे में पता नहीं है। तब दुर्योधन ने कहा कि धर्म-अधर्म क्या है, सत्य के बारे में उसे पता है, लेकिन इसके अनुरूप काम करना उसके डीएनए में नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘महाभारत का समय खत्म हो गया है। कौरव और पांडव नहीं हैं। हम आपके सहयोग के बिना आगे नहीं बढ़ेंगे। हम सामूहिक रूप से आगे बढ़ना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि संख्या बल चाहे किसी का हो, जनमानस में हमेशा यह भावना रही है कि पांडव ही जीतें। उन्होंने कहा, ‘जीत हमें सबक देती है। यह हमें विनम्रता सिखाती है। हमें संख्या के बल पर नहीं सामूहिकता के बल पर चलना है।’

6 thoughts on “‘मोदी नया लड़का है। जोश में कुछ भी बोल जाता है, उसे समझ नहीं है।’”

  1. अय्यर ने पहले कांग्रेस का बंटाधार किया था रही कसर अब पूरी कर देंगे वास्तव में कॉंग्रेस्सको काफी घमंड हो गया है इसलिए उसे चकनाचूर करने की जरुरत हो ही गयी है और अय्यर को शायद इस काम के लिए नियुक्त किया गया है मोदी का तो इन कड़वे बोलों से कुछ बिगड़ना नहीं पर देश की समझदार जनता जरूर इस सन्देश सेसब कुछ समझ रही है

  2. Congress ko neta pratipaksh layak nahi choda janta ne……woh bhi mangna pad raha hai…….phir bhi yehi bol…………yeh congressi hai ya congress ke dushman hai……..

  3. Modi raaj mai aur hamare marod…..chance hi nahi……hahahaha…………marod tak to thik hai kahi dust mat kar dena….kyunki modi 20 saal raaj karega……..rok sakte ho…….

Comments are closed.

error: Content is protected !!