भ्रष्टाचार पर सरकार की नीयत एवं नीति में खोट: किरण

नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि कोयला खानों के आवंटन में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। विगत 4 वर्षों मे खानों की बड़ी संख्या में आवंटन के उपरांत भी कोयले का उत्पादन नही बढ़ पाया है। केन्द्र सरकार महाअंकेक्षक की व्यर्थ आलोचना करके अपने पापों को छिपाने का प्रयास कर रही है।
किरण ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीति एवं नियत दोनों में ही खोट है। भ्रष्टाचार को निर्लज्ज संरक्षण कांग्रेस पार्टी की पहचान बन चुकी है। प्रधानमंत्री तथ्यहीन कुतर्कों से अपने उत्तरदायित्व से नहीं बच सकते है। भ्रष्टाचार और मंहगाई के कारण सप्रंग सरकार जन विश्वास खो चुकी है। नया जनादेश ही लोकतंत्र का तकाजा है।

error: Content is protected !!