मोरारी बापू ने सराहा टीम इंडिया को

morari bapu 1– सुमित सारस्वत – अंतरराष्ट्रीय संत मोरारी बापू ने शुक्रवार को वाराणसी में आयोजित राम कथा में व्यासपीठ से टीम इंडिया की सराहना करते हुए बधाई दी। विश्व कप में भारतीय टीम की हार पर देश में किए जा रहे व्यंग्य पर चिंता जताते हुए कहा कि सुख-दुख में समता भाव रखें। दूसरों का सम्मान करना सीखें। कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना… गीत से लोगों की विचारधारा पर कटाक्ष भी किया।
बापू ने व्यासपीठ से कहा, धोनी टीम की सराहना। विश्व कप में लगातार 7 मैच जीते। अगर एक हार गए तो कोई बात नहीं। सभी बहुत अच्छा खेले। जीत-हार स्वाभाविक है। कल थोड़ा इधर-उधर हो गया तो यह तो जिंदगी का खेल है। दुनिया तो ऐसी है अच्छा खेले तो जय-जयकार, न खेले तो कितने व्यंग्य, कितने कटाक्ष। कहीं पुतले जलाए जा रहे हैं। हिंदुस्तान को क्या हो गया है? पिच पर जाकर खड़े तो रहो, तो पता लगे। एक ओर 300 से ज्यादा ढेर लगा दिया था टॉस जीतकर। बेटिंग की पिच थी। हमें तो बैठे-बैठे कॉमेन्ट्री करनी है। यह दुनिया है। इधर भी बोले, उधर भी बोले। यह दुनिया ने कभी किसी को बक्शा है? यह समाज जानकी के बारे में अंट-शंट बोल गया और जगत की मां जानकी सगर्भा स्थिति में निष्कासित हो गई। एक ऋषि के आश्रम में उसे बच्चों को जन्म देना पड़ा। फिल्म की एक पंक्ति आपको याद है- ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना…’। भारतीय टीम को बधाई। एडवांस में 29 तारीख को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच जो जीते उसको भी बधाई।
(सारस्वत मीडिया…हर खबर पर नजर)

error: Content is protected !!