भारत को विश्व गुरु बनाने में ब्राह्मण समाज की अहम भूमिका – दवे

shrimali samaj rashtriy karykarini 1shrimali samaj rastriy karykarini bethk 2अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिंरजीलाल दवे ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने में ब्राह्मण समाज की अहम भूमिका रही हे। इसी की परिणीति हे कि आज विश्व स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मानाने की मुहीम साकार हुई हे , लेकिन ब्राह्मणो के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह हे की वह वेदों और योग को आधुनिकतम टेक्नोलॉजी से जोड़ कर नई पीढ़ी को शिक्षा देने का काम करे , दवे ने यह बात अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज की मुंबई में राष्ट्रिय कार्यकारिणी की आयोजित बैठक में कही , उन्होंने कहा की समाज के आर्थिक राजनैतिक विकास के लिए भी हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख हेमेंद्र श्रीमाली ने बताया कि 2016 में पुष्कर स्थित महालक्ष्मी मंदिर शताब्दी समारोह को भव्य मनाने की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी । देश भर में श्रीमाली समाज शिक्षा और चिकित्सा के प्रकल्पों को चलाएगा , देश और विदेश में रहने वाले श्रीमाली समाज के परिवारों तथा उन्हें सामाजिक एवं वैदिक संस्कारों को जोड़ने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा। वर्तमान परिपेक्ष में पश्चिमी संस्कृति से प्रभावित परिवारों को वैदिक रीती नीति के समीप लाया जाएगा इस हेतु विशेषकर सोशियल अत्याधुनिक तरीके उपयोग में लाए जाएगे ।

दो दिवसीय राष्ट्रिय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय सचिव प्रवीण दवे, युवा अध्यक्ष महेंद्र बोहरा, पुरुषोत्तम दवे, पं. घनश्याम जोशी, भीखालाल बोहरा , शांतिलाल ओझा, कांतिलाल ओझा, छगनलाल दवे चेन्नई, उदयन व्यास कैलाश त्रिवेदी , मंगला त्रिवेदी , मनोज दवे , सत्य नारायण ओझा , गिरीश दवे , जयंती लाल मुकेश अवस्थी सूरत राकेश व्यास रतलाम। सीपी श्रीमाली दिल्ली सहित कई पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। बैठक में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के विशेष आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया। समापन अवसर पर मुंबई श्रीमाली समाज की और से सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया

हेमेन्द्र श्रीमाली
राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख
अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज
09414158788

error: Content is protected !!