दिग्विजय सिंह और अमृता राय ने शादी कर ली

diggiनई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और पत्रकार अमृता राय ने शादी कर ली है। अमृता ने आज खुद फेसबुक पर ये खबर शेयर करते हुए लिखा है कि मैंने और दिग्विजय सिंह ने हिंदू रिति रिवाज से शादी कर ली है। गौरतलब है एक डेढ़ साल पहले अमृता और दिग्विजय सिंह की कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद दोनों के संबंधों का खुलासा हुआ था। उस वक्त दिग्विजय सिंह ने अपने रिश्ते को स्वीकारते हुए कहा था कि वो वक्त आने पर शादी करेंगे। दिग्विजय सिंह की पत्नी का कुछ साल पहले ही देहांत हो गया था, कुछ महीने पहले ही उनके बेटे की शादी हुई थी, वहीं अमृता के पहले पति आनंद प्रधान जाने-माने पत्रकार हैं। अमृता ने उनसे तलाक लेकर दिग्विजय से शादी की है।

error: Content is protected !!