श्रीहरि वृद्धाश्रम ने तमिल वृद्धा को वापस अपने वतन भेजने का किया प्रबन्ध

vradha mataविदिषा। थाना सिविल लाइंस से एक महिला एवं एक पुरूष आरक्षक द्वारा नगर के टीलाखेड़ी क्षेत्र से तमिलनाडु के जिला धर्मपुरी की निवासी 80 वर्षीय लावारिस वृद्ध महिला गोडन्डम्मा सरोजम्मा को लाकर नगर के श्रीहरि वृद्धाश्रम में 23 सितम्बर 15 को प्रवेष दिलाया गया था। पुलिस अधिकारियों ने आश्रम संचालकों से उस महिला को एक रात्रि के लिए रखने एवं अगले दिवस उनके क्षेत्र में भेजने का आष्वासन दिया था, परन्तु प्रवेष के पष्चात पुलिस अधिकारियों ने संस्था संचालकों से दूरी बनाते हुए वृद्ध माता को स्थायी रूप से आश्रम में रहने विवष कर दिया। उधर आश्रम संचालकों ने तमिल निवासी वृद्ध माता को अपने सगे-परिजनों की भांति पूरा स्नेह-सम्मान दिया, परन्तु हिन्दी भाषी आश्रम संचालक एवं तमिलभाषी वृद्ध माता के बीच गहरी संवादहीनता के कारण गोडन्डम्मा सरोजम्मा पर सभी दैनिक क्रियाकलापों के साथ दिनों-दिन एकाकीपन भारी पड़ने लगा। आश्रम की प्रबंध संचालक श्रीमती इन्दिरा शर्मा ने उनका यह दर्द देखते हुए न्यायालय में भी आवेदन दिया, जहां से उन्हें जिला प्रषासन को सौंपने की सलाह दी गई। वहीं, जिला प्रषासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष मीडिया की मौजूदगी में तमिल वृद्ध माता को पेषकर उन्हें वापस अपने वतन भेजकर उनका एकाकीपन समाप्त करने हेतु मानवीय आधार पर लिखित आवेदन पेष किया गया। परन्तु प्रषासन की व्यस्तता के चलते आज तक तमिल वृद्ध माता के संदर्भ में कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। आखिर, ऐसे में समाजसेवी कहां शांत बैठने वाले थे, उन्होंने तमाम सोषल मीडिया एवं समाचार पत्रों में भी उनके बारे में समाचार प्रकाषित कराए पर कोई हल ना निकल पाने पर हेल्पेज इण्डिया नामक संस्था की मदद भी ली और तमिलनाडु के कटलूर में बने एक भव्य वृद्धाश्रम में उन्हें रखने की स्वीकृति प्राप्त की। श्रीहरि वृद्धाश्रम की अध्यक्ष श्रीमती इन्दिरा शर्मा ने बताया कि आज 25 जनवरी 16 को संस्था के एक अटेन्डर के साथ उनके आरक्षित टिकिट से उन्हें वापस तमिलनाडु भेजने के प्रबंध किए गए हैं। इस यात्रा में भोपाल से हेल्पेज इण्डिया के एक अधिकारी भी उन्हें छोड़ने चैन्नई जाएंगे। हिन्दी भाषी सहयोगी के साथ चैन्नई यात्रा में कोई परेषानी ना हो इसके लिए एक निजी कम्पनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनुमजयराम को आमंत्रित कर वृद्धाश्रम में उनकी काउन्सलिंग भी कराई गई, जिसमें तमिल भाषा में वृद्धाश्रम से वापस अपने वतन जाने के इस कार्यक्रम के प्रति गहरी खुषी जाहिर की है और वे अपने वतन जाने हेतु हर्ष व्यक्त करतीं रहीं, साथ ही विदिषा के वृद्धाश्रम की सेवा को भावुक होकर आषीर्वाद प्रदान करते हुए विदा हुईं। चित्र में तमिल वृद्ध माता के साथ विदिषा के वृद्धाश्रम की संचालिका श्रीमती इन्दिरा शर्मा दिखाई दे रही हैं। यह चित्र वृद्ध माता के चैन्नई प्रस्थान के पूर्व लिया गया।

error: Content is protected !!