श्रीहरि वृद्धाश्रम में सुविधा सम्पन्न रसोईघर का लोकार्पण 16 को

vidisha samacharविदिषा -13 अक्टूबर 2016/संत षिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के परम प्रभावक षिष्य मुनिश्री अजित सागरजी महाराज की प्रेरणाएवं मुनिश्री स्वभाव सागरजी, क्षुल्लक देवानंदसागरजी, ब्रह्मचारिणी हेमा दीदी तथा पं. महेन्द्र जैन के प्रयासपूर्ण मार्गदर्षन में सकल दिगम्बर जैन समाज विदिषा द्वारा स्थानीय सिविल लाइन स्थित श्रीहरि वृद्धाश्रम में पर्याप्त सुविधा सम्पन्न रसोईघर का निर्माण कराया गया है। इसका लोकार्पण शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर रविवार को प्रातः 9 बजे होगा। इस अवसर पर राज्यमंत्री सूर्यप्रकाष मीणा मुख्य अतिथि होंगे। नगरपालिका अध्यक्ष मुकेष टण्डन अध्यक्षता करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष तोरणसिंह दांगी, विदिषा विधायक ठाकुर कल्याणसिंह दांगी, पूर्व विधायक गुरूचरण सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शषांक भार्गव तथा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष मुन्ना भैया जैन विषिष्ट अतिथि होंगे। सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष चौधरी प्रकाष सर्राफ तथा श्रीहरि वृद्धाश्रम समिति की अध्यक्ष श्रीमती इन्दिरा शर्मा ने सर्व आमंत्रितों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया।
वेदप्रकाष शर्मा
मो.94256-37506

error: Content is protected !!