भारत माता की प्रतिमा तोड़ने वालों का पुतला फूंका

1आगरा। अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी ने रविवार को भारत माता की प्रतिमा तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों का पुतला फूंका। प्रशासन से दीवाने चैराहे पर भारत माता की धातु की प्रतिमा लगाने की मांग की और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरप्तारी और उन पर राष्टीªय सुरक्षा कानून लगाने की मांग की।
इस मौके पर अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के उप-संपादक ब्रह्मानंद राजपूत ने कहा कि भारत माता भारतीय अस्मिता की प्रतीक हैं। भारत माता की प्रतिमा तोडने वाले भारत विरोधी तत्व हैं। लेकिन प्रशासन अब तक ऐसे घृणित लोगों का कोई भी सुराग नहीं लगा पाया है। ऐसे लोगों पर राज्य सरकार को जल्द से जल्द गिरप्तारी कर राष्ट्रिय सुरक्षा कानून लगाना चाहिये। जिससे कि आगे से कोई भी देश विरोधी और अराजक तत्व ऐसा कृत्य करने की सोच ना सके। भारत माता की प्रतिमा खंडित करना भारतीय अस्मिता पर प्रहार है। भारत विरोधी और अराजक तत्वों द्वारा भारत माता की प्रतिमा खंडित करना शहर का माहौल बिगाडने की साजिश है। ऐसे अराजक साम्प्रदायिक तत्वों से राज्य सरकार और शहर प्रशासन को कडाई से निपटना चाहिये और कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। ब्रह्मानंद राजपूत ने कहा कि दीवानी चैराहे पर तीसरी बार भारत माता कि प्रतिमा तोड़ी गयी है। इस बार प्रशासन को कांसे या पीतल कि प्रतिमा स्थापित करवानी चाहिए। जिससे कि कोई भी अराजक तत्व उसे तोड़ न सके। साथ ही साथ आगरा प्रशासन को आगरा में जितने भी महापुरुषों की प्रतिमा लगीं हुई है। उन जगहों की सुरक्षा कड़ी कर देनी चाहिए और प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने चाहिए। जिससे कि शहर में ऐसी कोई भी घटना दोहराई न जा सके।
अरब सिंह बॉस, मानसिंह राजपूत एडवोकेट, पवन राजपूत, धारा राजपूत, दुष्यंत राजपूत, विष्णु मुखिया, दीपक, निनुआ खान, मोरध्वज राजपूत, उमेश, नीतेश राजपूत, जीतू राजपूत, रामबाबू, चंद्रवीर राजपूत, रजत लोधी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!