संविधान दिवस पर शिक्षण सस्थाओ में संविधान के बारे में दी है बच्चो को जानकारी

dsc_0967महाराजपुर [छतरपुर ]-26 नवम्बर 2016 -स्थानीय शासकीय नेहरू उ ० उ वि ० महाराजपुर में भारत के संविधान दिवस पर सामाजिक समरसता जन जाग्रति अभियान का आयोजन स्कूल प्रांगण में प्राचार्य श्री राजेन्द्र प्रसाद चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता संपादक श्री संतोष गंगेले नौगांव रहे , इस आयोजन का संचालन शिक्षक श्री देवेंद्र मिश्र ने किया। इस अवसर पर संस्था की अनेक बेटियो और भैया बहनो ने अपने अपने विचार रखे , कन्या पूजन के बाद बच्चो को सम्मानीय किया गया।
संस्था के छात्र /छात्राओ को संबोधित करते हुए श्री संतोष गंगेले ने भारतीय संविधान पर प्रकाश डालते हुए कहा की आज के युवा अपनी भारतीय संस्कृति और संस्कारो को भूल रहे रहे। देश आजाद होने के भारत को अपने संबिधान के अनुसार कानून के तहत देश चलाने के लिए नया संविधान की आवश्यकता थी जिसका कार्य 26 नवम्बर 1949 को पूरा किया गया तथा संविधान को 26 जनवरी 1950 को देश में लागू किया गया। हमारे इतिहास के अनुसार संविधान में जो स्थान दिया उसका विवरण इस प्रकारहमको मिलता है।
महाराजपुर प्राथमिक पाठशाला में श्री शेख हुसैन ,श्रीमती साधना चौरसिया जी का सम्मान कर बच्चो को शिक्षा के महत्व को बताया। इसके बाद मनकारी हाई स्कूल में डॉ आर पी शुक्ल श्री कृपाल सिंह परिहार श्रीमती मीनू चौरसिया सहित संस्था के बच्चो के बीच स्वच्छ भारत और बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ अभियान पर विस्तार से विचार रखे। माध्यमिक शाला ढिगपुरा के संस्था प्रमुख्य श्री के डी अहिरवार व संस्था की कन्याओ का सम्मान कर विचारो के आदान प्रदान किया गया।

शासकीय हैं स्कूल उर्दमऊ में श्री सलीम बेग ,श्री संतोष तिवारी सहित संस्था के सभी शिक्षको के बीच भारतीय संविधान दिवस के बारे में बताया की 26 नवम्बर 1949 को पूरा किया गया तथा संविधान को 26 जनवरी 1950 को देश में लागू किया गया साथ ही जीवन जीने की मूल मन्त्र दिया गए.

error: Content is protected !!