उत्तर प्रदेश के जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच दिल्ली के एक बैंड ‘ध्वनि’ ने अखिलेश यादव के समर्थन में ‘बुलंदियां’ नाम से एक गीत जारी किया है। गीत के बोल अखिलेश के वर्तमान हालात और संघर्ष पर एकदम सटीक बैठते हैं। गीत के लेखक तैश पोठवारी और गायक आशीष नारायण पाठक ने कहा कि ‘हम इस गीत को युवाओं में आत्मविश्वास और प्रेरणा जागृत करने के लिए बना रहे थे। हमें एक ऐसे चेहरे की तलाश थी जो लीक से हटकर अपने आत्मविश्वास और हिम्मत के बल पर कुछ कर गुजरना चाहता हो। पिछले दिनों अखिलेश यादव ने जिस तरह राजनीति को अपराध और भ्रष्टाचार से दूर रखने की पहलकदमी की है उससे प्रभावित होकर हमने इसे अखिलेश यादव के समर्थन में जारी करने का निर्णय लिया है।