विदिषा-5 जनवरी 2017/ जिला सनाढ्य ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में स्थानीय स्वर्णकार कॉलोनी स्थित विनायक बैंक्युट हॉल में रविवार 8 जनवरी को प्रातः 11 बजे समाज के स्नेह सम्मेलन, विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन तथा सहभोज का आयोजन किया गया है।
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय भोपाल के पूर्व कुलपति मूलतः विदिषावासी इंजीनियर प्रीतम बाबू शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मध्यप्रदेष सनाढ्य ब्राह्मण समाज के प्रदेषाध्यक्ष तथा भोपाल के पूर्व विधायक रमेष शर्मा ‘‘गुट्टू भैया‘‘ सिरोंज के विधायक गोवर्धन उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्यामसुन्दर शर्मा, गुलाबगंज के समाजसेवी जनप्रतिनिधि राकेष कटारे, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कटारे, नेषनल केप्सूल के पदाधिकारी राकेष शर्मा और पूर्व जनपद अध्यक्ष छत्रपाल शर्मा विषिष्ट अतिथि होंगे।
जिला सनाढ्य ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष दीपक तिवारी, उपाध्यक्ष द्वय धर्मेन्द्र ढिमोले तथा पवन पाण्डे, सचिव जितेन्द्र शर्मा ढाँच, कोषाध्यक्ष राजेष कुमार व्यास, जिला सनाढ्य ब्राह्मण महिला परिषद की अध्यक्ष श्रीमती कंचन शर्मा तथा जिला युवा सनाढ्य ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष अजय कटारे ने सर्वआमंत्रितों से समारोह में भाग लेने का अनुरोध किया है।