फ़िरोज़ खान,बारां
बारां 5 जनवरी । किशनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत खाखरा के गांव सुंडा चैनपुरा के लोगो को नालों का गंदा पानी पीना पड़ रहा है । ग्रामवासी हेमराज सहरिया व् रामस्वरूप सहरिया ने बताया कि गांव के पास कुछ दूरी पर होकर निकल रहे बरसाती नाले में एक गड्डा खोद कर उसका गंदा पानी पी रहे है । इस कारण आये दिन लोग बीमार हो रहे है । इन्होंने बताया कि हालांकि प्रसाशन द्वारा यहाँ हैण्डपम्प भी लगवाये गये मगर इनमें पर्याप्त पानी नहीँ होने के कारण कुछ दिन चलकर बंद हो गये । उसके बाद से ही नाले का पानी पी रहे है । इन लोगो ने कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया मगर उसके बाद भी अभी तक पीने के पानी का समाधान नहीँ हुआ । गर्मी के मौसम इस गांव में पानी का टेंकर चलाया जाता है । उसके बाद इनको नदी नालों व् इधर उधर किसानों की ट्यूबवैल से पानी लाकर पीना पड़ता है । इन्होंने बताया कि कई बार तो किसान दुत्कार कर भगा देते है । और कई बार भरने भी देते है । मगर स्थाई समाधन नही हो रहा है । वहीँ गेंदा बाई ने बताया कि करीब 38 लोग बंधुआ मजदूरी करते थे । मगर जब से प्रसाशन ने इनको आजाद करवाया है तब से यहाँ के मनरेगा में मजदूरी कर अपना परिवार का पेट भर रहे है । इस गांव के किसानों के पास ही यह लोग हाली लगे हुए थे । मगर जब से इन्होंने इनके पास से काम छोड़ है, तब से इनको जमीदार पानी के लिए मना कर देते है । महिलाओं ने बताया की मजदूरी करने जाये या पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकते रहें । इस गांव के लोग पानी के लिए परेशान हो रहे है । एसडीओ जनक सिंह ने बताया कि इनकी पानी की समस्या का हल करवाने के प्रयास जारी है । इसको लेकर विकास अधिकारी व् जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है । जल्द ही समाधान हो जायेगा ।