श्री हरि वृद्धाश्रम हुआ शोकाकुल

prabhudayalविदिषा-19 मार्च 2017/स्थानीय सिविल लाइन्स क्षेत्र स्थित श्री हरि वृद्धाश्रम में जून 2015 से निवासरत प्रभूदयाल रघुवंशी का बीती रात 2 बजे देहांत हो गया। 10 मार्च को उनकी तबियत अचानक बिगड़ने पर उन्हें आश्रम प्रबंधन द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उनका तभी से उपचार चल रहा था। आश्रम के प्रबंधन सहयोगी के साथ आश्रम में ही उनके अभिन्न मित्र बने बासौदा के देवीलाल उनकी सेवा-सुश्रूषा में अपनों की तरह सदैव तत्पर रहे। शान्ति प्रिय, मृदुभाषी, आध्यात्मिक आस्थावान वृद्ध देवीलाल की पार्थिव देह सुबह 8.30 बजे उनके एक नाती और अन्य परिजन उनके गांव बड़वासा जिला विदिशा ले गए। इस अवसर पर समूचे वृद्ध आश्रम में शोक व्याप्त हो गया। आश्रम के सभी वृद्धजनों ने उन्हें नम आँखों से विदाई दी। कुछ वृद्धजन, जो उनके वेहद करीवी थे वे रो पड़े।

error: Content is protected !!