विधायक के घर में गैंगरेप, थाने के पास भी रेप

पटना/बेतिया। गैंगरेप की दो घटनाओं ने एक बार फिर से बिहार को शर्मसार कर दिया है। जहां बेतिया में हुए गैंगरेप में वर्दी दागदार हुई वहीं, राजधानी पटना में एक लड़की के साथ विधायक के घर में उसके कथित भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया।

झारखंड के बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह के पटना स्थित घर में बृहस्पतिवार देर रात एक लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। शास्त्री नगर थाना पुलिस की गश्ती टीम ने भोर में भटक रही लड़की से पूछताछ की, तब मामले का खुलासा हुआ। सिटी एसपी जयंत कांत ने शुक्रवार रात पत्रकारों को बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। उसकी निशानदेही पर पश्चिमी पटेल नगर के रोड नं. 13 स्थित विधायक के मकान से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें नीरज नामक युवक खुद को विधायक का भतीजा बता रहा है, जबकि दो युवक री माडलिंग हो रहे मकान के केयरटेकर हैं। इन लोगों की निशानदेही पर वे दो युवक भी गिरफ्तार किए गए हैं, जो लड़की को जंक्शन से बहला-फुसला कर लाए थे। हर बिंदू पर छानबीन चल रही है।

सिटी एसपी जयंत ने बताया कि सुबह लगभग 4-5 बजे गश्ती दल को एक लड़की भटकती हुई मिली। लड़की पटना कैसे पहुंची? इस बात की तस्दीक की जा रही है। शुरुआत में वह अपना नाम-पता गलत बता रही थी, जिससे कार्रवाई में देरी हुई। खुद को मकान मालिक व विधायक का भतीजा बताने वाले रांची के नीरज, केयरटेकर पुरुषोत्तम राउत (नालंदा), तुलसी राउत (सिलाव, नालंदा) के अलावा बेउर के रवि कुमार व रंजीत को गिरफ्तार किया गया है। रंजीत निजी वाहन का चालक है।

सूचना पर पहुंचे परिजन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सिलौटा गांव की प्रधान के पति मुन्ना राय ने बताया कि मजदूरी करने वाले राम नाथ की 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी रेखा (दोनों के काल्पनिक नाम) चार दिनों पहले गायब हो गई थी। वह स्कूल जाने के लिए निकली थी, उसके बाद वापस नहीं लौटी। हर जगह तलाश के बाद आज गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने थाना पहुंचे, तो बताया कि पटना के शास्त्री नगर इलाके से वह बरामद हुई है। वह लावारिस हालत में सड़क पर गिरी पड़ी मिली है। रेखा ने पुलिस को बताया कि जंक्शन पर उसे दो युवक (रवि व रंजीत) मिले और काम दिलाने की बात कह बाइक से मकान पर लेकर आए थे, यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सिटी एसपी जयंत ने बताया कि गलत जानकारी देने के कारण लड़की का पता-ठिकाना नहीं मालूम पड़ रहा था। इस मामले में यूपी पुलिस का अच्छा सपोर्ट मिला, जिसके बाद लड़की की पहचान हो गई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लड़की की उम्र लगभग 19-20 साल है। मकान में आधा दर्जन किराएदार हैं। मकान के पुनर्निर्माण होने के कारण कई लोग मकान छोड़ चुके हैं।

नीरज मेरा भतीजा नहीं

इंटक के राष्ट्रीय महासचिव एवं झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि गैंग रेप मामले में गिरफ्तार नीरज उनका भतीजा नहीं है। गिरफ्तार लोग नालंदा के रहने वाले हैं। पुलिस के डर से नीरज ने खुद को मेरा भतीजा बताया होगा। वह औरंगाबाद उनके ससुराल के क्षेत्र का रहने वाला है। दस दिन पूर्व ही वह नौकरी की तलाश में आया था। वे पिछले 15 साल से अपने पटना आवास में नहीं रह रहे हैं। किराएदार उस मकान में रहते हैं। उनके आवास में गैंग रेप की घटना नहीं घटी है। लड़की कहा से आई और कहा मिली यह पुलिस को पता लगाना है।

थाने के नजदीक महिला से गैंगरेप

पश्चिम चंपारण जिले में भी खाकी वर्दी दागदार हुई। बलथर थाने में पदस्थापित जमादार, जीप चालक व एक ग्रामीण ने बृहस्पतिवार रात महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित ग्रामीण थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की माग कर रहे थे। सूचना पर नरकटियागंज एसडीपीओ संजय कुमार, बलथर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी, मैनाटाड थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शात कराया। एसडीपीओ ने बताया कि महिला के बयान पर बलथर काड संख्या 71/ 012 दर्ज किया गया है। इस सिलसिले में एएसआइ लक्ष्मण कुमार कुशवाहा, जीप चालक सह होमगार्ड जवान तेजनारायण पाडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी गगनदेव पासवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार भंगहा थाना क्षेत्र के जब्दी फार्म गाव के सुरेश यादव (बदला नाम) की पत्नी कविता देवी (बदला नाम) बगहा में चालक का काम करने वाले अपने पति से मिलकर लौट रही थी। वह नरकटियागंज में ट्रेन से उतरी। वहा से किसी दूसरी गाड़ी से रात्रि करीब नौ बजे बलथर पहुंची। बलथर चौक स्थित मंदिर के चबूतरे पर वह बैठी थी। इस बीच बलथर थाने में पदस्थापित जमादार लक्ष्मण कुमार कुशवाहा, जीप चालक तेजनारायण पाडेय और ग्रामीण गगनदेव पासवान वहा आए। अकेला पाकर तीनों उसे थाने द्वारा जब्त की गई बस तक लाए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बस थाने के पास ही खड़ी थी। इस बीच ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। ग्रामीणों ने मौके पर ही उनको दबोच लिया। बाद में इनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा किया।

 

error: Content is protected !!