बेटी बचाओ बेटी पढाओ का सन्देश देगी वीरांगना अबन्तीबाई शोभायात्रा

20751264_1564714190257771_364571444_nआगरा। अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के तत्वाधान में लोधी समाज का गौरव महारानी अबन्तीबाई लोधी की 186वीं जयंती को बड़ी धूम-धाम से मनाने का निर्णय लोधी युवाओं ने लिया है। इसी क्रम में लोधी समाज 14 अगस्त से 20 अगस्त तक अबन्तीबाई लोधी की जयंती को लोधी सप्ताह के रूप में मनायेगा। 20 अगस्त 2017 को भव्य शोभायात्रा अबन्तीबाई पार्क दहतोरा से अबन्तीबाई चैराहा शास्त्रीपुरम, कारगिल, बोदला चैराहा होते हुए अबन्तीबाई पार्क अमरपुरा में समाप्त होगी।
कार्यक्रम के संयोजक सुनील राजपूत ने गुरुवार को यूथ हाॅस्टल संजय पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि अबन्ती बाई लोधी की जयंती को लोधी समाज गौरव दिवस के रूप में मना रहा है जिसमें 14 से 20 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे जिसमें 14 अगस्त को शोभायात्रा मार्ग पर स्वच्छता अभियान, 16 अगस्त को प्रतापपुरा चैराहा पर अबन्तीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण, अबन्तीबाई पार्क दहतोरा में विचार गोष्ठी का आयोजन, 17 अगस्त को आमंत्रण यात्रा जो लोधी बाहुल्य क्षेत्रों में लोगों से आने की अपील करेगी। 20 अगस्त 2017 को भव्य शोभायात्रा अबन्तीबाई पार्क दहतोरा से अबन्तीबाई चैराहा शास्त्रीपुरम, कारगिल, बोदला चैराहा होते हुए अबन्तीबाई पार्क अमरपुरा में समाप्त होगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृज क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा बी.एल. वर्मा व अति विशिष्ट अतिथि सांसद चैधरी बाबूलाल, एससी.एसटी. आयोग के अध्यक्ष रामाशंकर कठेरिया, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन वर्मा ‘डेविड’, जिलाध्यक्ष भाजपा श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष भाजपा विजय शिवहरे होंगे। साथ ही लोधी समाज के सभी विधायक व आगरा शहर के सभी विधायकों की गरिमामयी उपस्थित शोभायात्रा में चार चांद लगायेगी।
अभिषेक राजपूत ने बताया कि शोभायात्रा में 11 झांकी व अबन्तीबाई लोधी के स्वरूप में घोड़ों व ऊँटों पर अपने सैनिकों के साथ होंगीं। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जायेगा।
हरिओम लोधी ने बताया कि महारानी अबन्तीबाई लोधी भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली वीरांगना थीं। रेवांचल मुक्ति आन्दोलन की प्रमुख सूत्र धार थीं। 16 अगस्त 1831 को उनका जन्म लोधी कुल में हुआ था।
सन्तोष लोधी ने बताया कि लोधी समाज का इतिहास गौरवमयी रहा है। जिसे याद करकर आज संपूर्ण लोधी समाज गौरवान्ति महसूस करता है। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के माध्यम से लोधी समाज बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश देगा।
अनुराग राजपूत ने बताया कि शोभायात्रा में लोधी समाज के वरिष्टजनों व समाजसेवियों को सम्मानित किया जायेगा।
प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से डा. मनोज राजपूत, गजेन्द्र राजपूत, वीरेन्द्र राजपूत, डा. राजेन्द्र राजपूत, सतीश राजपूत, गजेन्द्र लोधी, रोशन सिंह लोधी, नीरज लोधी, महेश प्रधान, बबलू लोधी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

डा. सुनील राजपूत
(कार्यक्रम संयोजक)
(9997993860)

error: Content is protected !!