मध्यप्रदेष मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड की एक नई पहल

फेल/खराब ट्रंासफार्मरों को समय सीमा मे बदलने हेतु मोबाईल टीमों का गठन

vidisha samacharविदिषा – दिनंाक 27.08.17 – रवी सीजन में किसानो को बेहतर सुविधा देने हेतु व समय सीमा में जले/खराब ट्रंासफार्मरों को बदलने हेतु प्रत्येक ग्रामीण उपसंभाग स्तर पर एक मोबाईल टीम का गठन किया गया है जो सप्ताह सातो दिन कार्य करेगी।
उपभोक्ताओं के द्वारा फैल ट्रंासफार्मरों की सूचना काल सेंटर के फोन नं. 1912
/18002331912 पर दी जावेगी व सूचना प्राप्त होती है उपभोक्ताओं से ट्रंासफार्मर स्थल की जानकारी ली जावेगी यदि ट्रंासफार्मर बदलने योग्य है तो ट्रंासफार्मर रिपलेसमेन्ट टीम पिकअप पर ट्रंासफार्मर रखकर बदलने हेतु निकल जावेगी ट्रंासफार्मर फैल पाये जाने पर टीम के द्वारा ट्रंासफार्मर बदलकर फेल ट्रंासफार्मर वापस मुख्यालय पर लाया जावेगा व काल सेंटर द्वारा उपभोक्ता को ट्रंासफार्मर बदलने की सूचना दी जावेगी।
विदिषा जिले में इस सेवा का शुभारंभ म.प्र. शासन के उद्यानिकी मंत्री श्री सूर्यप्रकाष जी मीणा के द्वारा दिनंाक 28.08.17 को प्रातः 10.00 बजे संभागीय कार्यालय अस्पताल रोड़ विदिषा में किया जावेगा। इस टीम के लिये अलग से एक वाहन व स्टाफ उपलब्ध कराया गया है व टीम के पास पर्याप्त संख्या में बदलने हेतु ट्रंासफार्मर भी हर क्षमता के उपलब्ध कराये गये है जिससे की आने वाले रवी मौसम में किसानो को ट्रंासफार्मर संबंधी समस्या के लिये परेषान नहीं होना पड़ेगा मात्र एक फोन काल पर अपनी समस्या का निराकरण कराया जा सकेगा वो भी कम समय में पूर्व व्यवस्था में पहले जले ट्रंासफार्मर को भोपाल भंडार में वापिस करने के बाद ही बदलने हेतु ट्रंासफार्मर उपलब्ध हो पाते थे पर इस योजना के क्रियान्वयन हेतु हर संभाग स्तर पर पर्याप्त संख्या में प्रत्येक क्षमता के ट्रंासफार्मर पूर्व में ही उपलब्ध रहेगें जिससे समय सीमा के अंदर ही ट्रंासफार्मर बदल दिये जावे।

(अंकुर सेठ)
उप महाप्रबंधक (संचा./संधा)
म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि.विदिषा

error: Content is protected !!