सांसद, कलेक्टर और रेल अधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न
फुटेरा रेलवे फाटक पर अंडर ब्रिज बनने का मार्ग हुआ प्रशस्त
डॉ एल.एन. वैष्णव
दमोह: 03 अक्टूबर 2017 दशकों से चली आ रही समस्या का समाधान कुछ ही घंटों में हो गया ।औररेलवे अंडर ब्रिज के बन जाने से लोगों को आवागमन में आने वाली दिक्कतें दूर हो जाएंगी क्षेत्रीय सांसद तथा भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने फुटेरा रेलवे फाटक पर अंडर ब्रिज बनाने के लिए आने वाली बाधाओं को दूर कराने में एक अहम भूमिका निभाई उन्होंने स्वयं स्थल निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए इस संबंध में सांसद प्रहलाद सिंह पटेल तथा जिले के कलेक्टर डा. श्रीनिवास शर्मा की आज कलेकटर कक्ष में संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में फुटेरा रेल्वे फाटक गेट क्रमांक 60 पर अण्डर ब्रिज बनाने की चर्चा पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आज ही अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कपिल खरे, रेलवे के इंजीनियर तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थिति थे। अण्डरब्रिज का निर्माण 90 मीटर क्षेत्र में किया जाना है, रेल्वे की जमीन के बाहर एप्रोच मार्ग का निर्माण भी किया जायेगा।
सांसद श्री पटेल ने कहा कि लम्बे समय से मैं स्वयं महसूस कर रहा था कि अण्डर ब्रिज न होने से आमजन को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंडरब्रिज निर्माण में तीन अनापत्तियां आवश्यक थी, जिसमें एक जिला प्रशासन और दो नगर पालिका की थी जिन्हें आज कलेक्टर डाॅ. शर्मा ने रेलवे को प्रदान करवा दिया गया है। शीघ्र ही आगे की प्रक्रिया पूर्ण होकर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जायेगा । इस अवसर पर नगर पालिका के उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चंदेल सहित रेल्वे नजूल नगरपालिका, लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।
उल्लेखनीय है सांसद तथा भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री, प्रहलाद सिंह पटेल विशेष प्रयास से दशको से व्याप्त समस्या का समाधान अब हो गया है। नगर के प्राचीन बड़ी देवी मंदिर में पूजन अर्चन और ईदगाह तथा गणेश विर्सजन, देवी विर्सजन चल समारोह यही से निकलता था बड़ी मंदिर के लिये शमशान घाट जाने के लिये इसी व्यस्त मार्ग फुटेरा रेल्वे फाटक पर लगातार लगने वाले जाम से आम जन मानस को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता था। रेल्वे का सर्वाधिक आय देने वाला मार्ग होने के साथ यहां से गुजरने वाली गाड़ियों के चलते कुछ ही देर में फाटक को बंद करना पड़ता था और लोगों को परेशानी होती थी।
बैठक के पूर्व समस्या को लेकर क्षेत्रीय सांसद प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा रेल विभाग के इंजीनियरों, राजस्व तथा नगर पालिका एवं लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण करते हुये जहां श्री पटेल ने अंडरब्रिज निर्माण में आने वाली परेशानियां को सुना एवं उसको दूर करने का मार्ग भी तत्काल ढूढ़ा। ज्ञात हो कि पूर्व में स्थानीय समस्याओं को लेकर रेल्वे ने उक्त प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया था इस संबंध में रेल विभाग के श्री तिवारी ने बतलाया कि सांसद श्री पटेल के प्रयास से तथा उनके द्वारा निर्माण में आने वाली परेशानियों को दूर करने से शीघ्र ही अंडर ब्रिज सामने होगा ।