दशहरा पर्व के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

ravanअजमेर 20 अक्टूबर। दशहरा पर्व के लिए श्री हीरालाल मीना एवं श्री भंवर लाल को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. आरूषी मलिक ने बताया कि गुरूवार 22 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दशहरा पर्व पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्री हीरालाल मीना को पटेल मैदान और पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के उपपंजीयक प्रथम श्री भंवर लाल को घसेटी बाजार से पटेल मैदान तक जुलूस मार्ग के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इस दौरान अजमेर शहर की कानून व्यवस्था के प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर एवं जिले की कानून व्यवस्था के प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन होंगे।

error: Content is protected !!