मोदी का मेरिटल स्टेटस आखिर क्यों है ब्लैंक : दिग्विजय

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का झंडा बुलंद कराने प्रदेश में गए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी को उनके दिए बयान पर आड़े हाथों लिया है। उन्होंने एक पत्रकारवार्ता में कहा कि मोदी के दिए बयान से महिलाओं का अपमान हुआ है।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा को पचास करोड़ की गर्लफ्रेंड बताया था। उनके इस बयान पर जदयू समेत महिला आयोग ने भी तीखी टिप्पणी की थी।

कांग्रेस के दिग्गी राजा ने मोदी से पूछा की सभी सांसदों और विधायकों को चुने जाने के बाद अपना मेरिटल स्टेटस दिखाना होता है, लेकिन नरेंद्र मोदी का मेरिटल स्टेटस आज तक ब्लैंक है, भला क्यों? उन्होंने मोदी के बयान पर शशि थरूर का भी खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पत्नी हमेशा से अनमोल होती है और उसका प्यार भी। लेकिन यह वही जान सकता है जिसने कभी किसी को प्यार किया हो। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं और उनके बयान से महिलाओं का अपमान हुआ है।

error: Content is protected !!