आज विदिशा सरकारी अस्पताल मे ”चलो आज कुछ अच्छा करते है” ग्रुप द्वारा ठंड से ठिठुरते जरूरतमंद मरीजों को 100 अच्छे कम्बल भेट किये गए एवं इसी तरह के कार्य हर सप्ताह किये जाएंगे । ग्रुप के सभी सदस्य अस्पताल में मौजूद थे । ग्रुप के कुलदीप शर्मा ने बताया कि कई बार अस्पताल जाने का मौका लगा एवेम वहाँ जनरल वार्ड की स्थिति ये थी कि रात भर मरीज ठंड से ठिठुर रहे थे तब सभी ग्रुप सदस्यो ने यह निर्णय लिया कि सरकारी अस्पताल के हर वार्ड में हीटर एवेम कंबल भेट किये जायेंगे इसी संदर्भ में आज 100 कम्बल भेट किये एवेम अगले सप्ताह 30 बजाज हीटर भेट किये जायेंगे