राजधानी में महिलाओं से छेड़छाड़, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

डिब्रूगढ़ से दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार को युवतियों के साथ हुई छेड़खानी की घटना ने एक बार फिर से ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी है। सुरक्षा के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में तीन महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में रविवार को कोच अटेंडेंट को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में गिरफ्तार किया गया। इन पर

आरोप है कि बी-4 में यात्रा कर रही तीन महिला यात्रियों के साथ कोच अटेंडेंट सुदशर्न कुमार ने छेड़छाड़ और बदसलूकी की।

रेलगाड़ी के रविवार सुबह मुगलसराय पहुंचने पर महिलाओं ने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी जाकर उसकी शिकायत की। जीआरपी छेड़छाड़ की शिकायत के बाद आरोपी कोच अटेंडेंट को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में धुत था।

error: Content is protected !!