घर से जबरन ले जाकर किया महिला से बलात्कार

हरियाणा के फरीदाबाद में एक बार फिर एक महिला हवस का शिकार हुई है। फरीदाबाद के गांव समयपुर में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली महिला को जबरन घर से ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

यह घटना 25 अक्टूबर की रात की है जब महिला घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि महिला को अकेली जानकर उसके पड़ोस में रहने वाला राजपाल देर रात को उसके घर घुसा और उसका मुह बंद कर जबरन ले गया और बलात्कार किया।

जब पीड़ित महिला ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो उन्होंने गांव के सरपंच से इसकी शिकायत की। कोई नतीजा नहीं मिलने पर पीड़ित महिला ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और जान से मरने की धमकी का मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया है।

error: Content is protected !!