किसी भी भाषा में पढि़ए कुरान

धर्म-अध्यात्म की पुस्तकों में रुचि रखने वाले यदि पवित्र कुरान को पढ़ना चाहते हैं और उन्हें भाषा की परेशानी आती है। ऐसे पाठकों के लिए 14 वें राष्ट्रीय उर्दू पुस्तक मेले में एक नई डिवाइस ‘ई-कुरान’ (पेन-कुरान) प्रस्तुत की गई। मेले का उद्घाटन मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया।

नई डिवाइस से कुरान को हिंदी, अंग्रेजी किसी भी भाषा में पढ़ा जा सकता है। यह डिवाइस आपको उर्दू पढ़ना भी सिखाएगी। इसके लिए कंप्यूटर की आवश्यकता नहीं होगी। दुकानदार शहजाद ने बताया कि ई-कुरान के द्वारा यह ऑडियो डिवाइस पेनड्राइव की तरह ही काम करता है। अपनी भाषा सेट करने के बाद कुरान के पन्नों पर इसे घुमाते जाएं। यह आपकी भाषा में उसका अनुवाद करता चला जाएगा। इसको आप हेडफोन से भी सुन सकते हैं।

error: Content is protected !!