श्रीहरि वृद्धाश्रम में वृद्धों ने लोकनृत्य के साथ मनाई होली

विदिषा/ स्थानीय श्रीहरि वृद्धाश्रम में अनेक सामाजिक संगठनों, डॉक्टरों, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर अपनों से दूर रह रहे वृद्धजनों के साथ जमकर होली खेली। इस अवसर पर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोक गायक रसिया राजा ने लोकगीतों की धुन पर ऐसा समा बांधा की बूढ़े बच्चे और जवान सब होली के रंग में जमकर नाचे। अबीर-गुलाल और रंग के साथ होली का पूरा आनंद रहा। सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर अपनों से उपेक्षित वृद्धजनों को प्यार और अपनत्व के साथ गले लगाया। उम्र के अंतिम पड़ाव पर बुजुर्गों का उत्साह किसी युवा से कम दिखाई नहीं दे रहा‬ था। अतिथियों का दिल बाग बाग हो गया यह देखकर कि अपनों से दूर रहकर भी ये बुजुर्ग कितने ज्यादा खुश और उत्साहित हैं। उड़ता अबीर-गुलाल और रंग उनके चेहरे की शिकन ओर माथे की चिन्ता की लकीरों को जाने कहाँ उड़ा ले गया। उम्र के अंतिम पड़ाव पर बुजुर्गों का उत्साह उन्हें अपने बचपन में लोटा रहा था। लोक गायन और संगीत की दिलकश आवाज और सम्मोहक नृत्य के बीच कब शाम हो गई, पता ही नही चला।

error: Content is protected !!