शादी से पहले ही मंगेतर के साथ दुष्कर्म, शादी से इंकार

दुष्कर्म की शिकार युवती को न्याय दिलाने के लिए बुधवार को महिला थाना परिसर में सैकड़ों महिलाओं ने बाल-बच्चों के साथ हल्ला बोल दिया इस दौरान अद्दी मक महिला मोर्चा, कांके के बैनरतले मोर्चा निकाला गया और थाने के सामने दो घंटे तक प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार कांके के सुकुरहुट्ट निवासी युवती की शादी ओरमांझी निवासी जितेंद्र महतो के साथ तय हुई थी। शादी तय होने के बाद युवक जितेंद्र ने युवती के साथ मिलने की इच्छा जताई।

पुलिस पदाधिकारियों पर आरोप था कि पीडि़ता के साथ न्याय करने के बजाए महिला पुलिसकर्मियों ने उसे प्रताडि़त किया और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। दुसरी तरफ आरोपी जितेंद्र का साथ देने वाली प्यासो देवी पर भी महिलाएं कार्रवाई करने का मांग कर रही थीं। इसके बाद कोतवाली डीएसपी द्वारा समझाने पर महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ और ज्ञापन देने के बाद सभी वापस लौटे। महिलाओं का आरोप था कि युवती को मिलने के लिए युवक ने बुलाया और उसे घुमाने के लिए मृग विहार ले गया। वहां जितेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

अद्दी हक महिला मोर्चा की सदस्य अल्पना बाड़ा के अनुसार युवती की जितेंद्र के साथ शादी तय हुई थी। उसके बाद वह उससे मिलने लगा। फिर शादी का झांसा देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया। बाद में जितेंद्र शादी से मुकर गया। इसकी शिकायत लेकर जब युवती महिला थाना पहुंची, तो उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई, युवती को ही थाने में बैठा कर रखा गया और मारपीट की गई। बाद में वरीय अधिकारियों के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी आरोपी को गिरफ्तार करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। इधर, इस घटना के बाद पुलिस ने गंभीरता बरती है।

error: Content is protected !!