परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट में एसएमई शाखा का उद्घाटन किया

मेरठ में एसएमई शाखा का उद्घाटन करने के लिए अपने गृह नगर में आए एसबीआई अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार, शहर के लोगों के लिए शुरू की अनूठी और प्रभावशाली गतिविधियां।
मेरठ – 13 अगस्त, 2018ः देश के सबसे बड़े ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार ने आज अपने गृह नगर मेरठ का दौरा किया और इस दौरान समाज की बेहतरी की दिशा में योगदान देने वाली कुछ विकासात्मक गतिविधियों की शुरुआत की। अध्यक्ष ने एसएमई ग्राहकों को समर्पित परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट शाखा का भी उद्घाटन किया जहां उन्होंने मुद्रा ऋण के लाभार्थियों को सम्मानित किया और ग्राहकों को मुद्रा ऋण के प्रमुख लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री रजनीश कुमार ने कैंटोनमेंट में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की और मेरठ कॉलेज का दौरा भी किया।
आर्मी कैंटोनमेंट का दौरा करने के दौरान श्री कुमार ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर एसबीआई की आर्मी कैंटोनमेंट शाखा में 501 पौधे भी लगाए। उन्होंने मेरठ कैंट के मिलिट्री हॉस्पिटल के लिए एसबीआई की तरफ से मोटरयुक्त 3 व्हीलचेयर्स, खास तौर पर डिजाइन किए गए टू-व्हीलर्स और 2 ई-रिक्शा सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को भेंट किए। इसके अलावा, श्री कुमार ने बी ए वी इंटर कॉलेज को स्मार्ट क्लासरूम उपकरण और कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए सीबीएसई अनुमोदित डिजिटल कंटेंट भी प्रदान किए।
इस दौरान एसबीआई के चेयरमैन श्री रजनीश कुमार ने कहा, ‘‘जब आप अपने घर आते हैं, तो यह अपने आप में एक खास अहसास होता है। मैं अपने आप को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे मेरठ की बेहतरी के लिए कुछ करने का अवसर मिला है। एसएमई कारोबार के लिहाज से यह शहर हमेशा प्रभावशाली रहा है और मुद्रा ऋण और अन्य योजनाओं को एसएमई कारोबारियों के लिए वित्त पोषण की आवश्यकता को पूरा करने के लिहाज से ही उपलब्ध कराया गया है।‘‘
मेरठ में अनेक रचनात्मक वर्ष बिताने वाले श्री कुमार के लिए यह दिन अपनी जिंदगी के गुजरे दौर में एक बार फिर लौटने जैसा था। उन्होंने इस दौरान डॉक्टरों, शिक्षाविदों, सेना अधिकारियों, व्यापारियों और शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की और उनसे विचार-विमर्श किया।

About State Bank of India
State Bank of India (SBI) the largest commercial bank in terms of assets, deposits, profits, branches, customers and employees; is also the largest mortgage lender in the country. As on June 30, 2018, the bank has 42.55 crore customers with deposit base of Rs. 27.47 lakh crore with CASA ratio of 45.07% and advances of Rs. 19.09 lakh crore. SBI has 32% market share in home loans and 35% market share in auto loan. The Bank has the largest network of nearly 22,500 branches in India and ATM network of nearly 59000 ATMs. YONO – an integrated lifestyle and digital banking platform by SBI – downloads were at 83.3 lakhs with more than 2.5 lakh logins per day. On this platform, more than 1 million SB accounts were opened reaching a peak of more than 27 thousand accounts per day. On social media platforms, SBI has the highest number of followers on Facebook, Youtube, Linkedin and Pinterest. Bank tops the list of followers on Facebook and Youtube across all banks in the world.

error: Content is protected !!