प्रधानमंत्री बनाये आगरा में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट और यमुना बैराज

प्रधानमंत्री करे पूरे देश में समान कार्य के लिए समान वेतन व्यवस्था लागू

आगरा। ग्रामीण विकास संघर्ष समिति ने पश्चिमपुरी में दिनांक ०८ जनवरी २०१९ दिन बुधवार को बैठक की। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ग्रामीण जनता और आगरा की जनता के लिए विभिन्न मांगें रखी गयीं। मांगों में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री से आगरा में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, यमुना पर बैराज और सामान कार्य के लिए सामान वेतन को प्रदेश में लागू करने से सम्बंधित मांगें रखीं गयीं।

बैठक में ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के ब्रह्मानंद राजपूत ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आगरा दौरे पर आ रहे हैं, आगरा कई दशकों से आगरा में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट और यमुना पर बैराज बनाने कि मांग कर रहा है। लेकिन हर बार राजनैतिक पार्टियां झूठे वायदे कर आगरा के लोगों का वोट पा लेती है और हर बार आगरा की जनता अपने आप को ठगा महसूस करती है। पिछले लोकसभा चुनावों में आगरा की दोनों लोकसभा सीटों पर आगरा की जनता ने भाजपा को विजयी बनाया और २०१७ के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा पार्टी को जिले की सभी ९ विधानसभा सीटों पर आगरा कि जनता ने जिताया। ब्रह्मानंद राजपूत ने कहा कि आगरा के लोगों ने भाजपा को चुनावों में जीतकर उन्हें बहुत मजबूती दी है लेकिन फिर भी आगरा के दोनों सांसद और सभी 9 विधानसभाओं के विधायक किसी भी स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट और यमुना पर बैराज के लिए मजबूत पैरवी नहीं कर पाए जिससे आगरा की जनता अपने आप को ठगा महसूस करती है। ब्रह्मानंद राजपूत ने कहा कि आगरा की समस्त जनता प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी से मांग करती है कि नरेंद्र मोदी आगरा के लिए अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट और यमुना पर बैराज की घोषणा करें और जल्द ही इस पर अपनी सरकार और योगी सरकार से अमल करने के लिए कहें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आगरा की समस्त जनता आपकी बहुत आभारी रहेगी। अगर इस दिशा में सरकार कुछ भी नहीं करती है तो आगरा की जनता २०१९ के लोकसभा चुनावों में भाजपा पार्टी और उसके उम्मीदवारों का बहिष्कार करने पर मजबूर होगी। इसके अलावा ब्रह्मानंद राजपूत ने मांग की कि सभी संविदा कर्मचारियों के लिए प्रदेश में समान कार्य के लिए समान वेतन व्यवस्था लागू की जाए, जिससे कि संविदा कर्मचारियों का शोषण रुक सके। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी इस बारे में अपने फैसले में कह चुका है कि देश के समान कार्य के लिए समान वेतन हर कर्मचारी का संवैधानिक हक़ है, इसलिए इस दिशा में मोदी और योगी सरकार को सोचना चाहिए।

बैठक में प्रमुख रूप से दामोदर, योगेंद्र, उमेश राजपूत, हेमेंद्र सिंह, अजय, निनुआ खान, जीतू राजपूत, गौरव सिंह, राम शर्मा, शिवा, रजत राजपूत, ओमप्रकाश सिंह, संतोष, योगेश, राहुल खान, भारत बघेल , बन्टी राजपूत , करन शर्मा, सुनील लोधी, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!