रेखा दुबे हुई साहित्यश्री से सम्मानित

विदिषा 19 फरवरी 2019/ मध्यप्रदेश लेखिका संघ भोपाल द्वारा मानस भवन के सभागार में आयोजित प्रांतीय सम्मान समारोह में विदिषा की जानी-मानी लेखिका रेखा दुबे को साहित्यश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। संघ की प्रदेष अध्यक्ष अनिता सक्सेना, समारोह अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.सुधा तेलंग, मुख्य अतिथि प्रसिद्द कहानीकार मुकेश वर्मा एवं वरिष्ठ अतिथि धर्मेन्द्र शर्मा तथा डॉ प्रेमलता नीलम द्वारा कृति पुरस्कार एवं सम्मान समारोह में रेखा दुबे को साहित्यश्री पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी पुस्तक ‘‘आस का बेड़ा‘‘ काव्य संग्रह पर स्मृति चिह्न, शाल, श्रीफल सम्मान राशि देकर प्रदान किया गया। इस अवसर पर देश के कई ख्याति प्राप्त साहित्यकार उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!