भारतीय पायलट अभिनंदन 1 मार्च को लौट आएंगे

भारत औऱ पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ा एलान किया है. पीएम इमरान खान ने एलान किया है कि पाकिस्तान भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को कल भारत को वापस करेगा. बड़ी बात यह है कि इमरान खान ने यह एलान पाकिस्तान की संसद में किया है. आपको बता दें कि 26 फरवरी को सुबह पाकिस्तान के अंदर घुसकर भारत के लड़ाकू विमान 12 मिराज 2000 ने आतंकी ठिकाने पर भारी बमबारी की थी. ऑपरेशन 100 फीसदी कामयाब रहा और भारत ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी. भारतीय वायुसेना की इस एयर स्ट्राईक में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना आतंकी मसूद अजहर के दो आतंकी भाई इब्राहिम अजहर, मौलाना तल्हा सैफ और साले यूसुफ सहित 325 आंतकी मारे गए थे. इस दौरान जैश के 25 टॉप कमांडर भी मारे गए. इससे से झल्लाकर पाकिस्तान ने आज जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया.

error: Content is protected !!