विदिषा 9 मार्च 2019/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) भोपाल द्वारा विदिशा की बेटी तथा टीवी चैनल स्टार प्लस की नन्हीं सिंगिंग स्टार सौम्या शर्मा का भोपाल में सम्मान किया गया। इस अवसर पर सम्पन्न गरिमापूर्ण समारोह में प्रदेष शासन के संस्कृति विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती रेणु तिवारी आईएएस ने मुख्य अतिथि के रूप में सौम्या का सम्मान करते हुए अभिनन्दन पत्र प्रदान किया। इस अभिनंदन पत्र के अनुसार सौम्या की अप्रतिम संगीत उपलब्धि को समाज के लिए गौरवान्वित करने वाली वरदानी सफलता निरूपित किया गया है। श्रीमती तिवारी के अतिरिक्त इग्नू के क्षेत्रीय निदेषक डॉ.अमित चतुर्वेदी ने भी सौम्या को शुभाषीर्वादपूर्ण बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।