श्रीमती साधना उपाध्याय का गणगौर दल सम्मानित हुआ

खंडवा। की श्रीमती साधना उपाध्याय व उनका गणगौर दल सम्मानित हुआ । श्रीमती साधना उपाध्याय ने अनिमेष उपाध्याय व अनुजा उपाध्याय के सहयोग से नार्मदीय महिला मण्डल भोपाल के मंच पर गत 28- 4- 2019 को दो घंटे तक ठेठ निमाड़ी गणगौर व निमाड़ी लोक नृत्यो की शानदार प्रस्तुतियां दी । बहुत ही सुव्यवस्थित संचालन श्रीमती निधि काजवे देवास ने किया। सुंदर नृत्य नन्ही बालिका कु. गौरी काजवे देवास कु. भावना डोंगरे . कु. . उन्नति डोंगरे कु. तिलोत्मा बर्वे .कु आयुशी देशमुख. वैदही . सुदही ने नृत्य प्रस्तुत किए । गायन में कु. आरती बरकने .कु मुस्कान मालवीया ने भी सुमधुर गीत प्रस्तुत किये। वादन में मनोज सावनेर थे। सभी कलाकारों को मंच पर सम्मानित किया गया । बड़ संख्या में उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

हेमंत उपाध्याय खंडवा। 7999749225

error: Content is protected !!