फाइनल मैच उषा देवी क्रिकेट क्लब ने जीता

वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्मृति तृतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच उषा देवी क्रिकेट क्लब ने जीता
आगरा। दिनांक 30 जून 2019 दिन रविवार को वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्मृति तृतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच उषा देवी क्रिकेट क्लब व यंग क्रिकेट क्लब कलाल खेरिया के बीच खेला गया। पहले उषा देवी क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाये, रनों का पीछा करने उतरी यंग क्रिकेट क्लब 71 रन पर आल आउट हो गयी और फाइनल उषा देवी क्रिकेट क्लब ने जीत लिया।
मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य चौधरी यशपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य विश्वनाथ सिंह, हरिओम लोधी, रामवीर फौजी, डॉ. उदल सिंह, प्रेम सिंह आढ़तिया, उमेन्द्र राजपूत इत्यादि प्रतिष्ठित लोग सहित आयोजन समिति के सतेंद्र लोधी, प्रेमराज लोधी, भीमसेन लोधी, रजत लोधी, थान सिंह लोधी, विष्णु लोधी, अमित बघेल व् तेजेन्द्र राजपूत उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!