बिद्यार्थीओ को शिक्षा और भविष्य के संकल्प के साथ अध्ययन करना चाहिए -कर्मयोगी

ईसानगर [छतरपुर ] 3 जुलाई 19 -बर्तमान समय को देखतें हुए प्रत्येक माता -पिता को अपने बच्चो के उज्जवल भविष्य को लेकर भारतीय संस्कृति और संस्कारो के साथ संस्कृति ,देश के महापुरुषों के वारे में जानकारियों और ज्ञान वर्धक पुस्तकों के माध्यम से शिक्षा दिलाना होगी। पुस्तक का ज्ञान विधार्थी को भविष्य का निर्माण करती है जबकि हमारी संस्कृति और संस्कार व्यक्ति का चरित्र और भविष्य निर्माण करता है।
उपरोक्त विचार बुन्देलखण्ड क्षेत्र का समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी ने शासकीय कन्या हाई स्कूल ईशानगर शिक्षण संस्था में प्रवेश उत्सव आयोजन एवं भारत की शिक्षा विद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाजसेविका श्रीमती हंसा मेहता की जयंती पर बेटिओ का पदपूजन सम्मान किया। बेटी संध्या अहिरवार कविता नन्दी आराधनाविश्वकर्मा गायत्री प्रजापति दीपा कुशवाहा मीनाक्षी दुबे मुस्कान रंगरेज दीक्षा रौशनी प्रकाशमणि नामदेव शीतल मिश्रा सभी बेटिओ के स्वागत उत्सव पर अभिनंदन किया। शासकीय माध्यमिक शाला कन्या स्कूल के प्रधान अध्यापक श्री शम्भु दयाल चौदा ने शाला में पधारे अतिथि कर्मयोगी जी का स्वागत किया। इस अवसर पर समाज सेवी ने बेटी क्रांति आरती बंदना मुस्कान सिलोचना के पद पूजन कर सम्मान किया। शासकीय माध्यमिक शाला लहरा पुरवा शिक्षण संस्था में भी उत्स्व आयोजन मनाया गया।
समाज सेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी ने बर्षा होने के बाद भी क्षेत्र का भ्रमण किया सैकड़ो बच्चो को उत्साहवर्धन किया। अनेक उदाहरण के माध्यम से जीवन में शिक्षा और चरित्र की रक्षा पर समझाया।
—————————–
बाढ़ नियंत्रण कक्ष पर तैराको का प्रशिक्षण
ईसानगर [छतरपुर ] छतरपुर जिला पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह के आदेशानुसार ईसानगर पचेर घाट पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया। जहाँ बर्षात के पानी पर यदि कोई व्यक्ति डूब में फसता है या नदी के बहाव में आता है तो उसे बचाने के लिए नगर सैनिको के साथ पानी में तैरने बालो को तैयार करने का प्रशिक्षण आज नदी पर तैराकी का सामान के साथ किया जिसमे टीकमगढ़ पुलिस के थाना देरी के जबान भी मौजूद रहे . इस अवसर पर समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी ने भी मौका पर इस प्रशिक्षण का कबरेज किया।

error: Content is protected !!