जागरूकता ही रोक सकती है नशा

विदिषा 03 अक्टूबर 2019/ मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत आज स्थानीय सेंट मैरी हाईस्कूल में सामाजिक संस्था अजंता ललित कला एवं समाज कल्याण समिति द्वारा सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग के सहयोग से नशा मुक्ति शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक शारदा शर्मा, भूपेंद्र सिंह ने स्कूली बच्चों को नशे के दुष्परिणाम से विस्तार से अवगत कराया एवं नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बच्चों में नशे को लेकर व्याप्त भ्रांतियों का भी मनोवैज्ञानिकों ने समुचित समाधान किया। नशे की आदत प्राथमिक स्तर पर रोकने के उपाय बताएं। स्कूल के फादर फ्रीजो सिस्टर एलिजाबेथ, सहायक प्राचार्य अनिल बी एस ने भी नशा मुक्त समाज बनाने हेतु बच्चों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे परिवार की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, इसलिए नशा मुक्त समाज हेतु बच्चों में जागरूकता आवश्यक है। इस अवसर पर प्रसिद्ध चित्रकार वेद प्रकाश शर्मा द्वारा बनाए प्रेरक चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अवलोकन स्कूल के सभी विद्यार्थियों और शिक्षण स्टाफ सहित अन्य ने किया।

error: Content is protected !!