विनोद यादव ने स्वर्गीय भालचंद्र यादव को दी मुंबई में श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश ( संतकबीर नगर ) के पूर्व सांसद और शेर ए पूर्वांचल के नाम से मशहूर भालचंद्र यादव गोलोकवासी हो गए हैं। यह खबरसंतकबीर नगर के पूरे जिले में आग की तरह फैलते थोड़ी ही देर में जिले में सन्नाटा पसर गया। जैसे ही यह खबर भोजपुरी फिल्म अभिनेता विनोद यादव को मिली वह स्तब्ध हो गए।

विनोद यादव ने कहा कि नेताजी पूर्वांचल की शान थे और हम लोग उन्हें प्यार से शेर ए पूर्वांचल कहकर बुलाते थे। उनका स्वाभाव एक दम नरम दिल था वह बोलते कम और काम ज्यादा करते थे। उन्होंने अपने क्षेत्र का नहीं अपितु पूरे जिले में जो विकास की गंगा बहाई है उससे आज संतकबीर नगर जिले का बच्चा-बच्चा गौरवांवित महसूस कर रहा है।

विनोद यादव ने पूर्व सांसद स्वर्गीय भालचंद्र के निधन पर कहा कि वह हम लोगों के बीच आज भी हैं। हमें सिर्फ महसूस करने की जरूरत है। शहर से हजारों किमी. दूर मुंबई में पत्रकारों को संबोधित करते हुए वह कई बार भावुक भी हो गए। नेताजी के लिए उनका दर्द इस कदर छलका कि उन्होंने शहर से दूर मुंबई में स्वर्गीय भालचंद्र यादव को श्रद्धांजलि दी।

आपको बता दें कि विनोद यादव ने स्वर्गीय भालचंद्र यादव को मुंबई में श्रद्धांजलि देने के लिए एक अल्बम रिकार्ड किया। जिसमें उन्होंने नेताजी के कार्यों का उल्लेख करते हुए उनका गुणगान किया है। श्रद्धांजलि गीत को खुद विनोद यादव ने स्वर दिया है। अभी हाल ही में विनोद यादव की फिल्म ”गुंडा” भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह के साथ प्रदर्शित हुई थी जो सुपर हिट हुई थी ! आप को बता दू की विनो दयादव अपने शूटिंग से समय निकल कर 19अक्टूबर को ब्रम्ह भोज में भी शामिल होंगे !

error: Content is protected !!